सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

बैनर-पोस्टर निकालने में भी लग गई टीम

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग की एक टीम पूरे अनंत चतुर्दशी के चल समारोह मार्ग पर लगे हुए बैनर पोस्टर हटाने के काम में कल लगी रही। बहुत सारे…

इंदौर नगर निगम की रिमूवल गैंग की एक टीम पूरे अनंत चतुर्दशी के चल समारोह मार्ग पर लगे हुए बैनर पोस्टर हटाने के काम में कल लगी रही। बहुत सारे संगठनों के द्वारा इस साल समारोह के मार्ग पर अपने स्वागत मंच बनाए गए थे। इस स्वागत मंच के आसपास के क्षेत्र में इन लोगों के द्वारा चल समारोह में भाग लेने के लिए आए नागरिकों के स्वागत के पोस्टर लगा दिए गए थे। इसमें बहुत सारे राजनेताओं के भी पोस्टर लगे हुए थे। इन पोस्टर को हटाने के काम को अंजाम देने के लिए निगम की टीम कल सुबह से ही लग गई थी। इस टीम के द्वारा पूरे चल समारोह मार्ग पर स्थान स्थान पर लगे हुए बैनर पोस्टर और होर्डिंग हटाकर उसे ट्रक में भरकर जप्त कर लिया गया। निगम के अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के लगाए गए उक्त पोस्टर हटाकर जप्त किए गए हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें