भारत भार्गव ने बताया कि शासकीय स्कूल और शिक्षकों के भविष्य व मांगों को लेकर आगामी दिनों अनिश्चितकालीन रणनीति तय की जाएगी। सद्बुद्धि को लेकर आज शिक्षक व पदाधिकारी राजवाड़ा अहिल्या प्रतिमा पहुंचे और माँ के समक्ष दंडवत प्रणाम कर सरकार को सद्बुद्धि मिले इसके लिए गुहार भी लगाई। इस दौरान भारत भार्गव, राजेश शिंदे, नरोत्तम सॉन्ग, राजेश चौहान, राकेश गहलोत, अंजुला पटेल, सीमा अलावा, पवन पटेल सहित अनेक साथी शामिल थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




