मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

शिक्षक दिवस-शहरी क्षेत्र के शिक्षकों का होगा सम्मान, ग्रामीण शिक्षक रहेंगे नजर अंदाज

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज इंदौर नगर निगम के द्वारा शहरी क्षेत्र के शिक्षकों में से 100 से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों के…

शिक्षक दिवस के अवसर पर आज इंदौर नगर निगम के द्वारा शहरी क्षेत्र के शिक्षकों में से 100 से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों के सम्मान के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। पूर्व में जिला पंचायत के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों में से उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया जाता था, अब यह प्रक्रिया भी बंद हो गई है।

जिन शिक्षकों का सम्मान किया जा रहा है उनके चयन की प्रक्रिया कुछ विशेष नहीं होती है। इस प्रक्रिया में इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है कि संबंधित शिक्षक के द्वारा क्या विशिष्ट कार्य शिक्षण व्यवस्था में किया गया है जिसके चलते हुए उसका सम्मान किया जाए। अब तो हालात ऐसे हैं कि कहीं शिक्षा विभाग के संकुल प्राचार्य द्वारा की गई अनुशंसा के आधार पर शिक्षक का नाम सम्मान की सूची में जुड़ जाता है तो कहीं पार्षद की पसंद इस नाम को सूची में जुड़वा देता है। नगर निगम द्वारा 5 सितंबर के दिन हर साल बड़ी संख्या में शिक्षकों को शाल श्रीफल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित कर दिया जाता है। जिला पंचायत के द्वारा कुछ वर्ष पूर्व तक ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों के लिए सम्मान का समारोह आयोजित किया जाता था। शिक्षकों के चयन पर एक वर्ष सवाल उठे तो जिला पंचायत ने इस तरह के आयोजन करना बंद कर दिए। अब ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षकों का शिक्षक दिवस के मौके पर कोई सम्मान नहीं होता है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 5 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें