नगर निगम के द्वारा सड़क के निर्माण के लिए यदि किसी का भी निर्माण तोड़ा जाता है अथवा जमीन को लिया जाता है तो उसके लेवल में संबंधित व्यक्ति को ट्रांसफर आफ डेवलपमेंट राइट्स का सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। मास्टर प्लान की सड़कों में इस प्रावधान का नगर निगम के द्वारा बेहतर तरीके से उपयोग किया जा रहा है। अब एडवांस एकेडमी शेयरिंग रोड तक बनने वाली इस सड़क में भी जमीन मालिकों के नाम सार्वजनिक करने के बाद जब सड़क के निर्माण को गति दी जाएगी तो फिर इन संबंधित व्यक्तियों के नाम पर टीडीआर का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




