मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ताराचंद दादा सेंटर के 12 खिलाड़ियों का चयन

मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र पर आयोजित जिला स्कूली प्रतियोगिता में इंदौर के ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की निधिका पाल उर्फ कुकी मिस्त्री, वंशिका हार्डिया, आकांक्षा कुशवाहा, तन्वी हार्डिया, सीमा…

मल्हार आश्रम कुश्ती केंद्र पर आयोजित जिला स्कूली प्रतियोगिता में इंदौर के ताराचंद दादा बालिका रेसलिंग सेंटर की निधिका पाल उर्फ कुकी मिस्त्री, वंशिका हार्डिया, आकांक्षा कुशवाहा, तन्वी हार्डिया, सीमा कोगे, इशिता पटेल, दिव्यांशी मौर्य, दिव्यांशी गिरवाल, सुहानी चौहान, भूमि कुशवाहा, वैष्णवी पाल और सूर्यांश राठौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर जिले की कुश्ती टीम में अपना स्थान बनाया। यह सभी बालिकाएं रमेश मिस्त्री पहलवान से कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। इस सेंटर पर निशुल्क बालिकाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण दिया जाता है। 150 से अधिक बालिकाएं तीन शिफ्ट में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। चययनित खिलाड़ी 21 अगस्त को खंडवा में होने वाले संभागीय स्कूली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विधायक मधु वर्मा, अनिल गुप्ता, कमल वर्मा गुड्डू, नरेश वर्मा, मुन्ना पहलवान उस्ताद, महेश वर्मा, बच्चू पहलवान, संतोष कुशवाहा, अभिषेक पाठक, योगेंद्र मौर्य, पवन वर्मा, महेश राठौर, ममता वर्मा, रूपमती वर्मा, प्रीति मिस्त्री, सीमा राठौर, अंजलि वर्मा, पूजा वर्मा ने बधाई दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें