रूद्रपुर, उत्तराखंड में आयोजित द्वितीय सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 29 सितम्बर को केडेट गर्ल्स ईपी इवेंट में तनुश्री हार्डिया मैच होगा। सब जूनियर बॉयज फॉयल इवेंट में मोहम्मद जैद नव़ाज और सब जूनियर बॉयज सेबर इवेंट में पद्मंजन चौधरी का मुकाबला होगा। 30 सितम्बर को सब जूनियर गर्ल्स फॉइल इवेंट में आकीफा अंसारी और मनुश्री हार्डिया ईपी इवेंट बालिका वर्ग में राधिका सहीते, हानिया फातिमा, इनाया फातिमा, ईपी इवेंट बालक वर्ग में जयदीप वर्मा और अनय उपाध्याय अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करेंगे। बालकों के कोच मास्टर सईद आलम, मेनेजर ओम मौर्य हैं तथा बालिकाओं के कोच निकिता हार्डिया, मेनेजर असद खान हैं। उक्त जानकारी इन्दौर फेंसिंग स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष आर्य ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 28 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




