जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन, सेंट्रल रीजन द्वारा गुजराती कॉलेज द्वारा
आडिटोरियम में जीव दया प्रकल्प, ऑनलाइन तम्बोला पुरस्कार वितरण एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। ऑनलाइन तम्बोला से 1700 सदस्य जुड़े और कवि सम्मेलन में हास्य के ठहाके लगे। अतिथि शंकर लालवानी, अश्विन मेहता, संदीप चौपड़ा थे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। राजेश जैन, नरेन्द्र संचेती, प्रकाश भटेवरा, रितेश शेखावत, बिंदिया मेहता, शशिकांत यादव, राजेन्द्र जैन, पीयुष जैन, कमलेश कोठारी, दिलीप सिसोदिया, दिलीप जैन, राजेंद्र सुराणा, संजय नाहर, डॉ. निर्मल पगारिया, एकता निलेश जैन, राकेश–जयश्री सेठ, सुनील–कल्पना मुरड़िया, पंकज शाह, सुभाष श्रीमाल सहित अन्य मौजूद थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




