मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ताई ने महापौर से घर जाकर की मुलाकात

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन फिलहाल सक्रिय राजनीति से भले ही दूर हो लेकिन वे समय-समय पर शहर के नेतओं से मुलाकात जरुर करती है। करीब 30 वर्षों तक वे…

पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन फिलहाल सक्रिय राजनीति से भले ही दूर हो लेकिन वे समय-समय पर शहर के नेतओं से मुलाकात जरुर करती है। करीब 30 वर्षों तक वे शहर की सांसद रही है। ऐसे में उनके अनुभव के आधार पर नेताओं को भी मार्गदर्शन मिलता है। कल महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निवास ताई पहुंची और शहर के विकास पर महापौर से चर्चा की। उन्होने महापौर को समर्पण के साथ काम करने और अपनी लड़ाई को ईमानदारी से चलकर लड़ने की सलाह दी। इस दौरान जूही भार्गव और संघमित्र भार्गव भी मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें