मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

ताई का दर्द जुबां पर आया…

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की जुबान पर दिल का दर्द आ गया। वे कहा उठी कि चाहे चुनाव में खड़ी नहीं हो सकती…

लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष एवं इंदौर की पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन की जुबान पर दिल का दर्द आ गया। वे कहा उठी कि चाहे चुनाव में खड़ी नहीं हो सकती हूं लेकिन इंदौर के लिए तो खड़ी हो सकती हूं।

यह दर्द कल शाम को इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में सामने आया। वहां पर अभ्यास मंडल के द्वारा जनसंवाद का आयोजन किया गया था। इसका विषय था चिंतित इंदौर, अपेक्षित इंदौर। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ताई को बुलाया गया था। अस्वस्थता की स्थिति के चलते हुए इन दिनों ताई किसी का हाथ पकड़ कर ही चल पाती है। वे कार्यक्रम में मंच के ठीक सामने प्रथम पंक्ति में बैठी हुई थी। जब उनके संबोधन की बारी आई तो आयोजकों ने कहा कि आप जहां बैठे हैं वहां बैठे हुए

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें