सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

जेलरोड से गुजरनी है झांकियां और सड़क की हालत है खराब

महापौर ने किया दौरा, सड़क सुधारने के निर्देश

अनंत चतुर्दशी के पर्व पर इंदौर में निकलने वाले परंपरागत चल समारोह के मार्ग में आने वाले जेल रोड पर सड़क की हालत बहुत ज्यादा खराब है। नगर निगम के द्वारा यहां पर ड्रेनेज की लाइन डाली गई है। इसके बाद सड़क सुधारने का काम ठेकेदार के द्वारा नहीं किया गया।

पारंपरिक अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह की तैयारियों को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज शुक्रवार को जेल रोड सहित विभिन्न झांकी मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे ड्रेनेज कार्य का जायजा लिया।

महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। महापौर भार्गव ने कहा कि जेल रोड अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह का प्रमुख मार्ग है। यहां व्यापारियों और रहवासियों की मांग को देखते हुए बड़ी मेजर ड्रेनेज लाइन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से बनी गंदे पानी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी। महापौर ने कहा कि चूंकि यह मार्ग अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह हिस्सा है, इसलिए फिलहाल जितना आवश्यक कार्य है, उसे पूरा कर शेष हिस्से में तत्काल रेस्टोरेशन किया जाए।

दिए कि सड़क की स्थिति ऐसी रखी जाए कि झांकियों के आवागमन और किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनंत चतुर्दशी के बाद शेष आवश्यक कार्य को फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि महत्वपूर्ण ड्रेनेज परियोजना भी पूरी हो सके और झांकी मार्ग की व्यवस्थाएं भी प्रभावित न हों। का प्रमुख

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें