गुरूवार, 12 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्वच्छता सर्वेक्षण की अंक तालिका जारी करेगी भारत सरकार

भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की अंक तालिका जारी की जाएगी। यह अंक तालिका दो हिस्सों में अगले एक-दो दिन के अंदर जारी करने की तैयारी है।

भारत सरकार के द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की अंक तालिका जारी की जाएगी। यह अंक तालिका दो हिस्सों में अगले एक-दो दिन के अंदर जारी करने की तैयारी है। इस अंक तालिका के जारी होने से सारा संशय दूर हो जाएगा। अभी सुपर लीग में शामिल कई शहरों को अपने अंक को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है।

हमेशा तो भारत सरकार जब स्वच्छता सर्वेक्षण के पुरस्कार का वितरण करती है तो उसी समय पर स्वच्छता सर्वेक्षण में विभिन्न श्रेणियां में विभिन्न शहरों को प्राप्त अंकों की तालिका भी जारी कर दी जाती है। इससे सारी स्थिति स्पष्ट रहती है और यह मालूम पड़ जाता है कि किस शहर को इस सर्वेक्षण में कितने अंक प्राप्त हुए हैं। अंक तालिका से यह भी स्पष्ट हो जाता है कि कोई शहर यदि पिछड गया है तो वह कौन से काम में पिछड़ा है। इस बार पहली बार ऐसा हुआ है जब भारत सरकार के द्वारा कार्यक्रम के दौरान अंक तालिका का प्रदर्शन नहीं किया गया और बाद में भी अंक तालिका जारी नहीं की गई।

स्वच्छता सर्वेक्षण के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे कुछ शहरों के द्वारा जब कल शहरी विकास मंत्रालय के स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों के समक्ष अंक तालिका जारी करने के बारे में चर्चा की गई तो उन्हे कहा गया है कि एक-दो दिन में अंक तालिका जारी हो जाएगी। यह अंक तालिका दो अलग-अलग हिस्से में जारी की जाएगी। शहर की आबादी के हिसाब से अंक तालिका को तैयार किया गया है। इस अंक तालिका के जारी हो जाने से इस सर्वेक्षण में कौन से शहर ने कितने अंको के साथ किस तरह की उपलब्धि हासिल की है यह स्पष्ट हो सकेगा। अब इंदौर सहित बहुत से शहरों को अंक तालिका के जारी होने का इंतजार है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 12 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 November 2026, पृष्ठ 4