यूनिवर्सल पीस एंड सोशल डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा 20 जुलाई को सुबह स्वास्थ्य शिविर एवं नशा मुक्ति दिवस माणिकबाग रोड स्कूल में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। मनोचिकित्सक डॉ. रामगुलाम राजदान एवं डॉ. अनिल भंडारी मौजूद रहेंगे। शिविर में विभिन्न बिमारियों एवं नशा पीड़ितों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। उक्त जानकारी सोफिया गौरी, निलोफर शेख ने दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




