मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्वास्थ्य शिविर में लगे सांई बाबा के जयकारे 425 लोगों ने कराया परीक्षण

सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा मंदिर में 3 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 425 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, सांई बाबा…

सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार में सांई बाबा मंदिर में 3 दिवसीय स्थापना दिवस महोत्सव के दूसरे दिन स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 425 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया, सांई बाबा के जयाकेर भी लगे। चन्द्रकांत कुंजीर, करण कुंजीर ने बताया कि कल सुबह शिविर का शुभारंभ विधायक रमेश मेंदोला, चंदू शिंदे, सुरजीतसिंह वालिया ने किया। आज शाम 7 बजे से खाटूश्याम बाबा के जयकारों के साथ भजन संध्या होगी। प्रमोद गोरे, मिलिंद दिघे, सुनील खंडंगले, संतोष पंवार, लियुश यादव, रमेश बेस, शोर्य सोनी, राजेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें