मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सूरत फिर हुआ बदसूरत 24 घंटे में 24 इंच पानी

उफनती नदी में बही कार, मां और दो बेटियों की मौत

गुजरात का सूरत एक बार फिर भारी बारिश से बदसूरत हो गया। यहां 24 घंटे में 24 इंच पानी गिरने से बाढ़ के हालात बन गए। 12 अन्य इलाकों में भी 10 इंच से ज्यादा बारिश हुई। पहाड़ों पर बारिश के कारण उत्तरप्रदेश में गंगा, घाघरा और सरयू सहित 10 नदियां उफान पर आ गईं। बलिया में 9 मकान सरयू नदी में समा गए। उधर असम में तबाही की बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 82 तक पहुंच गया। दक्षिण कश्मीर के शोपियां में बादल फटने से बाढ़ आ गई। बारिश की वजह से रुकी अमरनाथ यात्रा फिर शुरू हो गई।

महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में पुल से गुजर रही कार उफनती नदी में बह गई। कार में सवार महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि महिला का पति जैसे-तैसे बच निकला।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें