मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प के अनुरूप इंदौर जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा अभिनव पहल करते हुए 'सुपोषण संकल्प अभियान' संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर शिवम वर्मा ने गंभीर कुपोषित बच्चों के लिए 1000 न्यूट्रिशन किट का वितरण किया। यह पहल महिला एवं बाल विकास विभाग एवं सहायता संस्था के सहयोग से की गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें





