मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सुमितिधाम पर हुआ मुनि का मंगल प्रवेश

मुनि सुधा सागर महाराज आज सुबह कुमेडी जैन मंदिर से विहार करके गांधीनगर स्थित सुमतिधाम पहुंचे, जहां उनकी अगवानी की गई। आज सुबह सुमतिधाम में प्रवचन भी हुए, कल दोपहर…

मुनि सुधा सागर महाराज आज सुबह कुमेडी जैन मंदिर से विहार करके गांधीनगर स्थित सुमतिधाम पहुंचे, जहां उनकी अगवानी की गई। आज सुबह सुमतिधाम में प्रवचन भी हुए, कल दोपहर तक मुनि सुमतिधाम में रहेंगे। आज सुबह मंगल अगवानी में मनीष-सपना गोधा, आकाश जैन, धर्मेन्द्र जैन, नवीन आनंद गोधा, पिंकेश टोंग्या, जैनेश झांझरी, नकुल पाटोदी, अक्षय कासलीवाल, राहुल जैन, महावीर जैन सहित अन्य मौजूद थे। मुनि सुधासागर महाराज सुमतिधाम से कल दोपहर 3 बजे गोम्मटगिरी के लिए प्रस्थान करेंगे। मुनिश्री के गोम्मटगिरि आगमन की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर कल एक बैठक भी हुई। बैठक मैं पिंकेश टोंग्या, प्रिंसपाल टोंग्या, अरुण बाकलीवाल, मुकेश टोंग्या, विमल सेठी, पारस पटोदी, सौरभ पटोदी मौजूद थे। मुनि 25 जुलाई को गोमटगिरि से पुनः इंदौर शहर के लिए प्रस्थान करेंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें