सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

सुमित मिश्रा ने पटवारी को दिया बिना मांगे सुझाव

बताए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए स्थान के विकल्प

राहुल गांधी के 12 सितम्बर को प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए शहर कांग्रेस कमेटी ने नेहरू स्टेडियम देने के लिए नगर निगम से मांग की है। हालांकि इसको लेकर सियासत गर्मा गई है। महापौर ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वहां खेल एवं शासकीय आयोजनों की अनुमति ही है, फिर भी हम नियम देख रहे है। इस मामले में अब भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को पत्र लिखकर बिना मांगे ज्ञान दिया है। उन्होने लिखा कि मैं पत्र सौजन्यता के नाते लिख रहा हूं। मिश्रा ने राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर विकल्प के रूप में अभय प्रशाल सभागृह बताया है। उन्होने कहा कि 2003 में सोनिया गांधी का कार्यक्रम भी यही हुआ था। मिश्रा ने तंज कसते हुए यह भी लिखा कि यदि 2-3 हजार युवाओं को एकत्रित कर सके तो दशहरा मैदान भी विकल्प है। कांग्रेस पार्टी द्वारा 50 हजार विद्यार्थियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है ऐसे में सुपर कारिडोर श्रेष्ठ विकल्प है जहां भोजन और पार्किंग की व्यवस्था भी की जा सकती है। कुल मिलाकर मिश्रा ने पटवारी को बिना मांगे सुझाव और ज्ञान दे दिया। इधर मिश्रा का लेटर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेसियों का कहना है कि सुमित मिश्रा की संगठन में तो कोई सुन नहीं रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में बिना मांगे ज्ञान दे रहे है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें