इंदौर। द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित ऑल इंडिया आईपीएससी ताइक्वांडो टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हुआ। अंतिम दिन अंडर-19 बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने पदकों के लिए जोरदार मुकाबले किए।
अंडर-19 के -42 किग्रा वर्ग में विद्या देवी जिंदल स्कूल की सुहानी सर्राफ ने स्वर्ण, संस्कार वैली स्कूल की दीया यादव ने रजत तथा एमरल्ड हाइट्स की रिषा हरियाणि ने कांस्य पदक जीता। -49 किग्रा में राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की निवेदिता सिंह भाटी प्रथम, एमराल्ड हाइट्स की श्रेया पोरवाला द्वितीय रहीं। काशवी भारद्वाज (सिंधिया कन्या विद्यालय) और अर्चिशा कुमार (संस्कार वैली स्कूल) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
-55 किग्रा में संस्कार वैली की कृति टिबरेवाल ने स्वर्ण, एमराल्ड हाइट्स की अवनिका नारायण सोनी ने रजत और महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल की दिशिता अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। – 68 किग्रा में संस्कार वैली की प्रज्ञाश्री सिंह प्रथम, राजमाता कृष्णा कुमारी की वंशिका सोढ़ा द्वितीय रहीं। आध्या भटनागर (एमजीडी) और आन्या गोयल (एमराल्ड हाइट्स) संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
ओवरऑल परिणामों में अंडर-19 बालिका वर्ग में सिंधिया कन्या विद्यालय प्रथम, एमराल्ड हाइट्स द्वितीय और राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल तृतीय रहा। अंडर-17 में सिंधिया कन्या विद्यालय प्रथम, महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल द्वितीय और एमराल्ड हाइट्स तृतीय रहा। अंडर-14 में राजकुमार कॉलेज रायपुर प्रथम, एमराल्ड हाइट्स द्वितीय और सिंधिया कन्या विद्यालय तृतीय रहा।
समापन समारोह में पुरस्कार वितरण एमराल्ड हाइट्स के संचालक मुक्तेश सिंह ने किया। इस अवसर पर ऑब्जर्वर विकास सिमरैया और स्कूल के स्पोर्ट्स ऑफिसर अकरम खान उपस्थित रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




