दिगम्बर जैन मुनि सुधा सागर म.सा. का दलालबाग में चातुर्मास होना है। मुनिश्री इन्दौर की सीमा में आ चुके है। रविवार को बड़ा गणपति से मंगल जुलूस निकालकर समाजजन संत की अगवानी करेंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।
गांधीनगर स्थित सुमतिधाम में कल सुधा सागर म.सा. की अगवानी की गई। आज दोपहर 3 बजे सुमतिधाम से मुनिश्री गोम्मटगिरि के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम गोम्मटगिरि में होगा। गोम्मटगिरि में संत की अगवानी के लिए तैयारियां हो चुकी है। मुनिश्री से गोम्मटगिरि पदाधिकारियों द्वारा विकास को लेकर चर्चा भी की जाएगी। कल मुनिश्री गोम्मटगिरि से ग्रेटर बाबा गार्डन पहुंचेंगे, जिसके बाद रविवार सुबह बड़ा गणपति से मंगल जुलूस में शामिल होंगे। समाजजनों द्वारा संत की अगवानी के लिए बैठक भी की जा रही है। जुलूस में आव्हान किया गया है कि कोई भी संगठन अपने नाम का बैनर साथ लेकर नहीं आए। जुलूस में दिगम्बर जैन समाज की केवल एक पहचान बने।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






