मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उन किसानों से अस्थाई बिजली कनेक्शन लेकर फसल उत्पादन करने की अपील की है। बिजली कंपनी ने रबी सीजन को देखते हुए अस्थाई कनेक्शन के लिए किसान हितैषी योजना लागू की हैं, इसके तहत किसान सिंचाई कार्य के लिए चार माह तक के अस्थाई संयोजन विधिवत ले सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इससे सिंचाई के लिए मोटरों के भार यानि लोड की सही गणना की जा सकेगी, एवं सिंचाई के लिए बिजली की बेहतर आपूर्ति संभव हो सकेगी। कंपनी ने कहा कि अस्थाई कनेक्शन लेने वाले किसानों के शासन की ओर से नियमानुसार सब्सिडी भी देय रहेगी। मात्र कुछ हजार रूपए ही बिजली कंपनी को चुकाने होंगे। कंपनी के कहा कि विधिवत अस्थाई कृषि संयोजन लेने से कृषि क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फेल होने के खतरें की संभावना घटेगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




