सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों को सवा करोड़ की लागत से मिलेगा नया स्कूल भवन

विधानसभा एक के अंतर्गत नंदबाग क्षेत्र के न्यू रामनगर में स्थित सालों पुराने शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर अब बेहद जल्दी यहां नवीन आधुनिक शैली वाले…

विधानसभा एक के अंतर्गत नंदबाग क्षेत्र के न्यू रामनगर में स्थित सालों पुराने शासकीय माध्यमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त कर अब बेहद जल्दी यहां नवीन आधुनिक शैली वाले विद्यालय भवन के नवनिर्माण कार्य का शुभारंभ होने जा रहा है। जिसका फायदा क्षेत्र के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के छात्र-छात्राओं को आधुनिक शिक्षा में उचित ज्ञान और सहयोग प्रदान करेगा। जिसको लेकर निगम के शाला प्रकोष्ठ द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है। यही नहीं इस कार्य के लिए निगम द्वारा निविदा भी जारी कर दी गई है वहीं आने वाले दिनों में जल्दी यहां नई इमारत के निर्माण कार्य की शुरुआत भी होने वाली है। जिसके अंतर्गत यहां करीब दो मंजिला आधुनिक इमारत में 10 से ज्यादा नए स्मार्ट क्लास रूम में छात्र आधुनिक शिक्षा का ज्ञान अर्जित करेंगे।

नए पहले से बड़े उजालेदार क्लासरूम में स्मार्ट तकनीक से

होगी पढ़ाई—वहीं क्षेत्रीय रहवासियों की

समय से चल रहे सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टैच्यू वाले बगीचे के मांग पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के प्रयासों से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के होनहार बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए यहां जल्दी आधुनिक सुविधाओं वाली बहु मंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा। जहां छात्र और छात्राएं अपनी भविष्य की पढ़ाई नवीन तकनीक के साथ आधुनिक संसाधनों के माध्यम से कर सकेंगे। जिसको लेकर निगम अधिकारियों ने पूरी प्लानिंग के साथ नवीन भवन निर्माण के साथ इसे जल्द पूरा करने के संकल्प के साथ तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल मंत्री विजयवर्गीय की मंशा है कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के बच्चे क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर कम खर्चे में आधुनिक शिक्षा और ज्ञान का लाभ लेकर अपना भविष्य उज्जवल करें। जिसको लेकर क्षेत्र के सभी पुराने जर्जर स्कूल भवनों को ध्वस्त कर नए आधुनिक इमारतों का नव निर्माण किया जा रहा है। साथ ही यहां स्मार्ट क्लास रूम में प्रोजेक्टर की मदद से और भी नई तकनीक से शिक्षा का ज्ञान दिया जाएगा।

काम अब एकदम अंतिम दौर में है। कहा जा रहा है कि निर्माण

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें