राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अंतर्गत शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा राष्ट्रीय हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत भाषण, निबंध और विविध प्रतियोगिताएं स्कूल व कॉलेजों में की जा रही है। इसी क्रम में स्कूल में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली और अक्षर सामाजिक सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में छात्रों में हिंदी के प्रति अगाध प्रेम और रचनात्मकता को मंच प्रदान किया। विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति गहरी रुचि और प्रेम नजर आया और उन्होने उत्कृष्ट प्रदर्शन भी किया। सुनील पंड्या, दीपक यादव, विवेक सिंह, दीपमाला यादव, वंचनासिंह परिहार, शोभाताई पैठणकर, डॉ. मोहित यादव, अवधेश यादव मौजूद थे। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




