शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

छात्रों से साझा किए अभिनय के अनुभव

केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्याूशन में वेबसीरीज 'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेबसीरीज के मुख्य कलाकार क्रांति प्रकाश झा, निकेतन धीर…

केवल श्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्याूशन में वेबसीरीज 'रक्तांचल 3' के प्रमोशन के तहत विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वेबसीरीज के मुख्य कलाकार क्रांति प्रकाश झा, निकेतन धीर और निर्देशक त्रतम श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर अभिनय, फिल्म निर्माण और मनोरंजन जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कलाकारों ने छात्रों के साथ खुलकर बातचीत की और उनके सवालों के जवाब दिए। उन्होंने अपने अभिनय सफर की चुनौतियों और वेबसीरीज के निर्माण से जुड़े रोचक किस्से भी साझा किए। इस दौरान उन्होंने 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शकों से 'रक्तांचल 3' देखने की अपील भी की। कार्यक्रम में संस्था संचालक प्रियंका गोस्वामी ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। डॉ. मुकेश गोस्वामी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए केवल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्याूशन की शैक्षणिक उपलब्धियों, विभिन्न पाठ्याक्रमों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। भूपेंद्र राजपूत, अभिषेक जैन, सुकांत सराफ सहित अन्य मौजूद थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें