मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

अब छात्रों को मिलेगी स्कूल में एक और मंजिल की सौगात

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 से जुड़े क्षेत्र नादिया नगर बस्ती में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छात्र- छात्राओं की सुविधाओं के लिए विद्यालय भवन में लाखों रुपए…

विधानसभा 5 के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 44 से जुड़े क्षेत्र नादिया नगर बस्ती में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छात्र- छात्राओं की सुविधाओं के लिए विद्यालय भवन में लाखों रुपए खर्च कर भवन की पहली मंजिल पर अब बेहद जल्द अतिरिक्त आधुनिक सुविधाओं वाले नवीन कमरों का नवनिर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर निगम के शाला प्रकोष्ठ ने अपनी ओर से निविदा भी जारी कर दी गई है। जिसके अंतर्गत अगले माह की शुरुआत में टेंडर संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द निर्माण कार्य भी हाथों-हाथ तय समय सीमा में शुरू होने की उम्मीद है। जिसका फायदा क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भविष्य में मिलेगा।

गौरतलब है कि लंबे समय से क्षेत्र के रहवासी क्षेत्रीय पार्षद और विधायक महेंद्र हार्डिया से बच्चों की सुविधा के लिए अतिरिक्त नवीन स्मार्ट क्लासरूम बनाने की मांग कर रहे थे। जिसको लेकर क्षेत्रीय विधायक और महापौर लंबे समय से प्रयास कर रहे है। लेकिन हालात यह है कि 7 से 8 बार प्रयास करने के बाद भी यहां का काम कोई लेने को तैयार नहीं है। किसी भी ठेकेदार द्वारा यहां के काम में रुचि नहीं लेने की स्थिति में एक बार फिर निगम द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की मांग पर निविदा प्रक्रिया शुरू की है जिसके अंतर्गत उम्मीद की जा रही है कि अगले माह आठवीं बार कोई यहां के काम में रुचि लेगा तो जल्द अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। जिसका लाभ क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा ग्रहण करने में मिलेगा।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें