सामाजिक संस्था बैक टू बेसिक्स सोशल वेलवेयर सोसायटी द्वारा पोषण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निजी स्कूल की छात्राओं को विशेषज्ञ डा. पूनम विशाल ज्वेल ने किशोरावस्था में कैसा आहार हो, कैसी दिनचर्या हो इसको लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होने किशोरावस्था में शरीर में होने वाले परिवर्तनों को लेकर भी चर्चा की। साथ ही खेलकूद, व्यायाम को दिनचर्या में स्थान देने के लिए भी कहा।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




