सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की गूंज की जगह को लेकर रोज फंस रहे हैं पेंच

प्राधिकरण ने भी डाली पुलिस के पत्र के साथ उलझन, निगम ने अब कल दिया ना का पत्र, कलेक्टर का भी नहीं आया जवाब

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की 19 सितंबर को इंदौर यात्रा के दौरान छात्रों की गूंज का बड़ा आयोजन किया जाना है। जहां कांग्रेस एक लाख से ऊपर रजिस्ट्रेशन का दावा कर जश्न मना रही है। वहीं कार्यक्रम कहां होगा इसे लेकर भी अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है। कल प्राधिकरण ने पुलिस अधिकारी को पत्र लिखकर रीजनल पार्क क्षेत्र में जहां कांग्रेस के कार्यक्रम की अनुमति कलेक्टर से मांगी और इधर प्राधिकरण ने पुलिस को पत्र लिखकर मामले को लंबा कर दिया, जबकि कांग्रेस को स्वीकृति के साथ समय भी चाहिए क्योंकि वहां बड़ी उपस्थिति के कारण बड़े डोम बनाना है और कांग्रेस को राहुल गांधी के मुताबिक छात्रों की गूंज के लिए जगह तैयार करना है। इधर, कल नगर निगम ने भी मौखिक ना के बाद कल लिखित पत्र भी कांंग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे को ना का भेज दिया कि वे नियम अनुसार नेहरू स्टेडियम उपलब्ध नहीं करा पाएंगे और उधर जब रविवार को कांग्रेसी कलेक्टर शिवम वर्मा से मिले थे और चार जगह की स्वीकृति कांग्रेस ने कलेक्टर से मांगी थी। कलेक्टर ने कहा था बताते हैं। उस बात को भी समय निकल गया लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई स्वीकृति जगह की नहीं आई है। कुल मिलाकर कांग्रेस रजिस्ट्रेशन में दावा तो एक लाख से ऊपर का कर रही है, लेकिन अभी तक बडी जगह की तलाश पूरी नहीं हुई है। जगह की स्वीकृति के साथ पुलिस की स्वीकृति और उसके बाद राहुल गांधी की टीम की स्वीकृति भी होना है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें