प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में चल रहे छात्रों की गूंज अभियान के अन्तर्गत आज और कल रविवार को अभियान को तेजी देते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि शहर के प्रमुख कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, पुस्तकालयों, छात्र कैंटीनों, टी-पॉइंट और अन्य छात्र बाहुल्य स्थानों पर ‘सिग्नेचर वॉल' स्थापित की जाएगी। यहां छात्र-छात्राएं हस्ताक्षर कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेंगे और केंद्र सरकार की शिक्षा नीतियों के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक विरोध दर्ज कराएंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




