मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की गूंज अभियान में पटवारी और चिब आज शाम रहेंगे मौजूद

दिग्विजयसिंह आज शाम आएंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी ‘छात्रों की गूंज' अभियान के अंतर्गत देशभर में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से किए जा रहे खिलवाड़ के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज बुधवार, शाम 5 बजे, रविंद्र नाट्या गृह,में छात्र-युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की मौजूदगी में युवाओं का महाआह्वान रविंद्र नाट्या गृह में आयोजित होगा। दोनों बडे नेता युवाओं से संवाद आज शाम करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बताया कि जीतू पटवारी और उदयभानु चिब आज शाम प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय बढ़ती बेरोजगारी ने युवाओं में गहरा खाए और उद्बोधन संयुक्त सचिव शांभवी शुक्ला हैं। पेपर आक्रोश पैदा किया है। आगे अब शहर भी दिया। लीक, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ निर्णायक संघर्ष का शंखनाद होगा। शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक, भर्ती घोटालों और चयन प्रक्रियाओं में लगातार हो रही अनियमितताओं ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है। लाखों विद्यार्थी वर्षों तक कठिन परिश्रम करते हैं, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था और पेपर लीक माफिया उनकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। भाजपा सरकार ने युवाओं के भविष्य पर ताले लगा दिए हैं, अब समय उन तालों को खोलने का है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में 90 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने के आरोपों ने देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। वहीं मध्यप्रदेश में भी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, रिक्त पदों पर समय पर नियुक्तियां नहीं होने, सरकारी स्कूलों की बदहाली, शिक्षकों के हजारों रिक्त पद, महंगी होती शिक्षा और

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह आज शाम 5 बजे भोपाल से कार द्वारा इन्दौर के लिए निकलेंगे। रात 8 बजे वे इन्दौर पहुंचकर चंद्रशेखर अग्रवाल के निवास इंद्रपुरी कालोनी में भेंट करेंगे। दिग्विजयसिंह के करीबी सुवेग राठी एवं नासिर खान ने बताया कि राजा का रात्रि विश्राम आज रेसीडेंसी कोठी पर ही होगा। के छात्रावास में छात्रों में संवाद कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को दिल्ली में राष्ट्रीय छात्र आंदोलन के लिए संवाद कार्यक्रम के माध्यम से युवाों को जागरूक करना है। उस आयोजन में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की सहभागिता हो इसलिए आज का और आने वाले दिनों में संवाद कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े सहित कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी रात 2 बजे करीब टंट्याा मामा भील चौराहा प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच पहुंचे और उन्होंने छात्रों का हौंसला बढ़ाया और वहां सेव परमल भी

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें