मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

छात्रों की मौत पर सरकार जवाब दे-कांग्रेस

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने कहा है कि 21 छात्रों की दर्दनाक मौत नीट परीक्षा लीक पेपर के बाद हो चुकी है। लगातार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री…

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद जैन कासलीवाल ने कहा है कि 21 छात्रों की दर्दनाक मौत नीट परीक्षा लीक पेपर के बाद हो चुकी है। लगातार केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से आंदोलित छात्र और आम लोग भी इस्तीफे की मांग कर रहे थे। आखिरकार कल उन्होने इस्तीफा दिया, लेकिन छात्रों की मौत पर सरकार अभी भी चुप है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए। कासलीवाल ने कहा कि विद्यार्थियों की मृत्यु पर सरकार को संवेदनशील और पारदर्शी होकर जवाबदेही होना चाहिए। पूर्व में भी केन्द्र की भाजपा सरकार के कारण सैकडों किसानों की आंदोलन के दौरान मौत हुई थी और उसके बाद ही काला कानून केन्द्र सरकार ने वापस लिया था। उक्त पूर्ण जानकारी आनंद जैन कासलीवाल ने दी।

के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होते हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। देवेंद्र सिंह यादव, सुनील यादव, संजय अरोरा, सन्नी राजपाल, हिमांशु यादव, गिरीश चितले, राकेश अरोरा, सीमा सोलंकी, रंजीत सिंह त्रेहान, संत सिंह टक्कर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र- छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 26 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 2 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें