मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर इंदौर में छात्र भी मैदान में आ गए हैं। भंवर कुआं चौराहे पर छात्रों के द्वारा धरना शुरू कर दिया गया है। इन्होंने घोषणा की है कि अब हर दिन प्रदर्शन भी जारी रहेगा।
जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा था उसे समय पर इंदौर के भवर कुआं चौराहे पर भी युवाओं ने डेरा डाल दिया था। दिल्ली में जितना बड़ा केंद्र जंतर मंतर बन रहा था इंदौर में उतना ही बड़ा केंद्र भंवर कुवा चौराहे के पास में स्थित टंट्या भील की प्रतिमा का स्थल बन रहा था। हर दिन सैकड़ो छात्र उमड रहे थे और अपनी आवाज उठा रहे थे। अब फिर से यह स्थान छात्रों का केंद्र बन गया है। छात्रों के द्वारा एक बार फिर टंट्या भील की प्रतिमा के बाहर धरना शुरू कर दिया गया है। इस बार छात्रों की मांग है कि वोट चोरी के आरोपों से घिरे गए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिया जाए। इसके लिए धरना दे रहे छात्रों ने अपने हाथों में नारे लिखी तख्तियां भी ले रखी है। इन तख्तियों पर आपत्तिजनक भाषा में भी ज्ञानेश कुमार के लिए इस्तीफा की मांग की गई है। धरना देकर बैठे छात्रों के द्वारा निरंतर नारेबाजी भी की जा रही है। इनका कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक यहां पर धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन का समर्थन करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता प्रहलाद पांडे भी कल इस प्रदर्शन में शामिल हुए और उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफा की मांग का समर्थन किया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




