शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

छात्रों की आवाज बुलंद करने पहुंचे कांग्रेसी

लगातार कांग्रेस नेता नीट पेपर लीक मामले में टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं रोड पर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। कल कांग्रेस नेता अमन बजाज, शैलेष…

लगातार कांग्रेस नेता नीट पेपर लीक मामले में टंट्याा मामा भील चौराहा भंवरकुआं रोड पर किए जा रहे प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। कल कांग्रेस नेता अमन बजाज, शैलेष गर्ग, दीपू यादव, अमित पटेल, पिंटू जोशी, इम्तियाज बेलिम, जतिन थोरात, बलवंत टंटवाड़े, नितिन कुशवाह, लोकेश हार्डिया, केशव यादव, राजा चौकसे, राजू भदौरिया सहित अन्य भंवरकुआं पहुंचे। सभी ने केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी की। इसी मुद्दे पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े, पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री डॉ. दौलत पटेल सहित अन्य कांग्रेसी भी विद्यार्थियों के समर्थन में पहुंचकर उनकी आवाद बुलंद करते दिखे। वानखेड़े एवं पटेल ने कहा कि हमारा समर्थन छात्रों को है। पुलिस लाठी मारेगी तो भी हम खड़े होकर लाठी खाएंगे, लेकिन छात्रों को न्याय दिलाएंगे। वानखेड़े ने छात्रों के समर्थन में शेर भी पढ़ा। पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन भी मौजूद रहे। इधर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भी छात्र आन्दोलन में पहुंचे। नीलेश सेन शैलू, जतिन थोरात सहित अन्य पहुंचे थे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें