शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

मटकी फोड़ते 20 फीट ऊंचाई से गिरा था छात्र, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट जन्माष्टमी उत्सव के दौरान हुआ था हादसा, स्कूल की डायरेक्टर और प्रिंसिपल पर केस दर्ज, सुरक्षा के नहीं थे इंतजाम

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं…

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। नतीजा यह हुआ कि 20 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण एक नाबालिग छात्र की रीढ़ की हड्डी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने पीड़ित छात्र के पिता की रिपोर्ट पर स्कूल की डायरेक्टर और प्रिंसिपल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा बीते दिनों जन्माष्टमी के पर्व यानी 3 सितंबर को हुआ था। श्रीराम नगर में रहने वाले 16 वर्षीय छात्र कृष्णा पिता सुनील बघेल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह द प्राइम ऊंचाई पर छात्र जब मटकी फोड़ने का चोटें आई हैं। परिजनों और छात्र का एकेडमी स्कूल विदुर नगर का छात्र है। प्रयास कर रहे थे, तो वहां सुरक्षा के आरोप है कि स्कूल डायरेक्टर भारती घटना के दिन स्कूल की ओर से जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कृष्णा अपनी टोली के साथ मटकी फोड़ने के लिए पिरामिड बनाकर ऊपर चढ़ रहा था। मटकी की ऊंचाई जमीन से करीब 20 फीट थी। इतनी अधिक नाम पर ना तो जाल बिछाया गया था और ना ही गद्दे या अन्य कोई सुरक्षा उपकरण रखे गए थे। मटकी फोड़ते समय संतुलन बिगड़ने के कारण कृष्णा सीधे नीचे आ गिरा। इतनी अधिक ऊंचाई से जमीन पर गिरने के कारण उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर पंवार और प्रिंसिपल प्रतिभा महाजन निवासी वैशाली नगर अपार्टमेंट द्वारा कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह से लापरवाही बरती गई। यदि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जाते, तो इस भयानक हादसे से बचा जा सकता था। घटना के बाद से पीड़ित छात्र का इलाज जारी है। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल डायरेक्टर भारती पंवार और प्रिंसिपल प्रतिभा महाजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 12 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12