पिपलियाहाना स्थित इंदौर पिकलबॉल एरिना में आयोजित 10वीं मध्य प्रदेश स्टेट पिकलबॉल टूर्नामेंट में छात्रा आंशी गोयल ने अण्डर-16 कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर आंशी का चयन मध्यप्रदेश राज्य पिकलबॉल टीम में हुआ है। अब वह आगामी राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में मध्य प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन द्वारा किया गया। ममता शेखावत, गगनसिंह चन्द्रावत ने आंशी को सफलता पर बधाई दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 30 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




