न.प्र.)। पालदा औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी प्लांट के पास लगभग आधा दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाले रास्ते पर आने-जाने वालों की राह आसान करने के लिए यहां करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई पुलिया से क्षेत्र के हजारों लोगों की राह आसान होगी। वहीं इस लंबी-चौड़ी नवीन पुलिया निर्माण से यहां से गुजरने वाले
हजारों परिवारों को बारिश के मौसम में आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कतें नहीं होगी। वहीं इसको लेकर निगम के पुल पुलिया प्रकोष्ठ द्वारा लंबे समय के बाद यहां पुलिया निर्माण के लिए पिछले दिनों निविदा जारी कर तैयारी शुरू कर दी है, जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों में बेहद जल्द इस मानसून सीजन में निगम द्वारा पालदा औद्योगिक क्षेत्र में हिम्मत नगर क्षेत्र के एसटीपी प्लांट के पास आने – जाने वालों के लिए भविष्य में और ज्यादा व्यवस्थित वैकल्पिक रास्ते के लिए नवीन पुलिया का निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है। खास बात यह है कि पालदा नाका हनुमान मंदिर से राधा स्वामी की ओर जाने वाले मार्ग पर सालों पुरानी पहले से संकरी और जर्जर पुलिया के बजाय अब नई लंबी – चौड़ी पुलिया का नव निर्माण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत यहां आने जाने वालों की सहूलियत के लिए नवीन पुलिया का निर्माण लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपए के आसपास खर्चकर
किया जाएगा। इसके अलावा निगम ने 29 गावों को निगम सीमा में शामिल होने के बाद अब वहां बारी – बारी विकास कार्य मंजूरी के बाद शुरू किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत निगम ने पिछले दिनों लडूडिया मोरी, पिपलियाकुमार गांव और सांवेर रोड़ के गांव के साथ अब पालदा गांव की पुलिया निर्माण के लिए मंजूरी के साथ टेंडर संबधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके तहत आने वाले दिनों में बेहद जल्द इस मानसून सीजन में जल्द काम शुरू भी हो जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को आने जाने में बड़ी सहूलियत होगी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 1 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




