शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

एसटीपी प्लांट के पास आधा दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाली मुख्य पुलिया का होगा निर्माण

1.25 करोड़ खर्चकर बनने वाली लंबी - चौड़ी पुलिया से हजारों की राह होगी आसान

पालदा औद्योगिक क्षेत्र में एसटीपी प्लांट के पास लगभग आधा दर्जन कालोनियों को जोड़ने वाले रास्ते पर आने-जाने वालों की राह आसान करने के लिए यहां करीब सवा करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई पुलिया से क्षेत्र के हजारों लोगों की राह आसान होगी। वहीं इस लंबी-चौड़ी नवीन पुलिया निर्माण से यहां से गुजरने वाले हजारों परिवारों को भविष्य में बारिश के मौसम में भी आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कते नहीं होगी। वहीं इसको लेकर निगम के पुल पुलिया प्रकोष्ठ द्वारा लंबे समय के बाद यहां पुलिया निर्माण के लिए पिछले दिनों निविदा जारी कर तैयारी शुरू कर दी है। जिसके अंतर्गत आने वाले दिनों में बेहद जल्द इस मानसून सीजन में निगम द्वारा पालदा औद्योगिक क्षेत्र में हिम्मत नगर क्षेत्र के एसटीपी प्लांट के पास आने-जाने वालों के लिए भविष्य में और ज्यादा व्यवस्थित वैकल्पिक रास्ते के लिए नवीन पुलिया का निर्माण कार्य बेहद जल्द शुरू किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई है।

सालों से रहवासी संकरी और जर्जर पुलिया निर्माण की कर रहे

थे मांग- वहीं खास बात यह है कि पालदा नाका हनुमान मंदिर से राधा स्वामी की ओर जाने वाले मार्ग पर सालों पुरानी पहले से संकरी और जर्जर पुलिया के बजाय अब नई लंबी- चौड़ी पुलिया का नव निर्माण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत यहां आने जाने वालों की सोहलियत के लिए नवीन पुलिया का निर्माण लगभग एक करोड़ तीस लाख रुपए के आसपास खर्चकर किया जाएगा। इसके अलावा निगम ने 29 गावों को निगम सीमा में शामिल होने के बाद अब वहां बारी- बारी विकास कार्य मंजूरी के बाद शुरू किए जा रहे है। जिसके अंतर्गत निगम ने पिछले दिनों लसूड़िया मोरी, पिपलियाकुमार गांव और सांवेर रोड़ के गांव के साथ अब पालदा गांव की पुलिया निर्माण के लिए मंजूरी के साथ टेंडर संबधित प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जिसके तहत आने वाले दिनों में बेहद जल्द इस मानसून सीजन में जल्द काम शुरू भी हो जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को आने जाने में बड़ी सोहलियत होगी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें