शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

रफ्तार का कहर…अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई एक्टिवा

देर रात सुपर कारिडोर पर हुआ हादसा घायलों को पहुंचाया अस्पताल

रफ्तार का कहर…अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई एक्टिवा

सुपर कारिडोर के टीसीएस चौराहा पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। रात करीब 2 बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में दोपहिया वाहन भी आ गया। हादसे में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली है। बताया जा रहा है कि कार क्रमांक आरजे 17 सीसी 0601 अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।

रफ्तार का कहर...अनियंत्रित कार पलटी, चपेट में आई एक्टिवा

राहगिरों ने कार को जैसे-तैसे सीधा किया और चालक और उसके साथी को बाहर निकाला। गांधीनगर पुलिस के अनुसार मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार के एयर बेलून भी खुल गए थे और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक्टिवा भी चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई है। एक्टिवा सवार को भी घायल होने की जानकारी मिली है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 11 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 12