शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सोसायटी कैम्पस में पर्याप्त रिचार्ज शाफ्ट अनिवार्य

40 फीट ऊंचे भवन इमारत वहां डुअल पाइप सिस्टम अनिवार्य

नगर निगम आयु्क्त शिक्षित सिंघल ने वर्षा जल भराव और जल संरक्षण हेतु निगम द्वारा किए जा रहे प्रयास के अंतर्गत शहर में विभिन्न स्थानों पर वाटर रिचार्ज साफ्ट बनाए गए उसी क्रम में वार्ड क्रमांक 36 निपानिया में पीनेकल हाउसिंग सोसाइटी में तथा वार्ड क्रमांक 35 में देवास नाका चौराहे के पास बनाए गए रिचार्ज पीट का निरीक्षण किया और इस संबंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुक्त सिंघल द्वारा वार्ड क्रमांक 36 पीनेकल हाउसिंग सोसाइटी में रिचार्ज पीट निरीक्षण के समय सेट पर संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि 12.5 मीटर से ऊँची नवीन निर्मित होने वाली सभी इमारतें, भवनों में जिनमें अपना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है, उनमें डुअल पाइप सिस्टम भी हो यानी अलग-अलग घरों में ट्रीट किए गए पानी के इस्तेमाल के लिए अलग फ्लशिंग लाइन हो तथा जब निर्माण की अनुमति दी जाती है तब ही उसमें यह किया जाना सुनिश्चित करे। इसके अलावा निर्माणाधीन एवं नवीन निर्मित भवनों के कैंपस में पर्याप्त रिचार्ज श़ाफ्ट होने चाहिए और साथ ही छत के वॉटर हार्वेस्टिंग पाइप और फिल्टर सिस्टम से कनेक्टिविटी भी होनी चाहिए, ताकि छत का पानी कैंपस के रिचार्ज श़ाफ्ट तक पहुँच सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें