शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

हनुमानजी के गीत और रॉक बैंड की प्रस्तुति ने मन मोहा

इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स में ‘सागर के हनुमान' समारोह भक्ति और सूर आयोजन में ‘मैने तेरे ही भरोसे हनुमान...'…

हनुमानजी के गीत और रॉक बैंड की प्रस्तुति ने मन मोहा

इंदौर महानगर अग्रवाल वैश्य संगठन के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स में ‘सागर के हनुमान' समारोह भक्ति और सूर आयोजन में ‘मैने तेरे ही भरोसे हनुमान…' पर एवं रॉक बैंड ने प्रस्तुति दी तो मौजूद अग्रवाल समाजजनों का मन मोह लिया। ‘हनुमान अंश' के गायक सुनील लोधी ने मंच संभाला और उनकी आवाज ने भजनों की स्वर लहरिया गुंजाई, तो बॉस्केटबॉल काम्पलेक्स भगवान राम और हनुमानजी की भक्ति में लीन हो गया। लोधी ने जब बहुचर्चित गाना ‘मैने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में ही नैया डार दई…' शुरू किया, तो पूरा हॉल ताली बजाने के साथ नृत्य करने लगा और भगवान के जयकारे लगाने लगा। भगवा ध्वज भी लहराए गए। आयुषी देशमुख और उनके रॉक बैंड ने वृंदावन रास गीतों पर जोश भरा। बड़ी संख्या में अग्रवाल समाजजन और कई राजनेता भी इस दौरान मौजूद रहे। कुछ अधिकारी और न्यायाधीपति भी मौजूद रहे। अमिताभ स्वाति सिंघल ने उक्त जानकारी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें