शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

इंदौर में सर्वाधिक स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन

मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 90 हजार स्थानों पर रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित

इंदौर में सर्वाधिक स्थानों पर सौर ऊर्जा उत्पादन

इंदौर। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अधिकाधिक उपभोक्ताओं को सब्सिडी दिलाने एवं पर्यावरण हितैषी ऊर्जा उत्पादन के लिए मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं, इसके आशातीत परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। अब तक इस योजना में पश्चिम मप्र यानि मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 71500 स्थानों पर संयंत्र लगे हैं, इसमें से करीब 31 हजार संयंत्र इंदौर जिले में लगाए गए हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना मिलाकर कुल रूफ

इंदौर। इंदौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित राजरतन फाउंडेशन जूनियर जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में नेहरू स्टेडियम में बॉयज और गर्ल्स अंडर-17 और अंडर-19 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। बॉयज अंडर-17 वर्ष में- काव्य शर्मा (1), जय सोनी (2), प्रज्ञान सलूजा (5), आरव राज टॉप सोलर संयंत्र की स्थापित क्षमता संख्या 90 हजार से अधिक हो गई है। त़ाजा स्थिति में 66 हजार उपभोक्ताओं को 505 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी डीबीटी से वितरित की जा चुकी हैं। तय प्रक्रिया एवं दस्तावेज अपलोड होने के बाद सब्सिडी मिलने का क्रम सतत जारी हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूपकुमार सिंह ने बताया कि कंपनी स्तर पर एवं सर्कल के अधीक्षण यंत्रियों द्वारा इस योजना से जुड़ने वालों के आवेदन एवं जागृति को लेकर दैनिक कार्य किए जा रहे हैं, सतत समीक्षा भी की जा रही हैं। इसी से प्रतिमाह हजारों उपभोक्ता अपने परिसरों में सोलर लगा रहे हैं, शासन की ओर से देय प्रति उपभोक्ता 78 हजार की सब्सिडी का लाभ भी ले रहे हैं। योजना अंतर्गत इंदौर जिले में करीब 31 हजार संयंत्र लग चुके हैं। इंदौर के बाद उज्जैन, रतलाम में सबसे ज्यादा संयंत्र लगे हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली उपरोक्त योजना में अब तक करीब 240 मैगावॉट क्षमता के सोलर लगाए जा चुके हैं। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सहित अन्य योजनाओं, परिसर मिलाकर कुल उत्पादन क्षमता 540 मैगावाट हो गई है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें