शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 76 स्थानों पर लगे सोलर कैंप

इंदौर। शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु कैंप का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अभियान में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पीएम सूर्यघर…

इंदौर। शासन द्वारा सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु कैंप का आयोजन 17 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अभियान में शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी अधिकाधिक लोगों तक शिविर, पोस्टर, फोटो, वीडियो इत्यादि माध्यमों तक पहुंचाई जा रही है। प्रति उपभोक्ता पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 78 हजार तक की सब्सिडी मिलने की जानकारी भी दी जा रही है। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाशसिंह चौहान ने बताया कि प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के निर्देशानुसार अब तक इंदौर, उज्जैन, रतलाम समेत सभी 15 जिलों में सेवा सेतु कैंपों का आयोजन किया जा चुका हैं। हजारों लोगों को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार पश्चिम मप्र में अब तक सभी योजनाओं एवं उपभोक्ता श्रेणियों को मिलाकर कुल 92 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के रूफ टॉप सोलर लगाए जा चुके हैं। कुल रूफ टॉप सोलर नेट मीटर की क्षमता करीब 540 मैगावॉट हो गई हैं।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 29 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें