न.प्र.)। सपना – संगीता मैनरोड़ पर स्नेहनगर और कांप्लेक्स सहित अन्य कालोनियों में नर्मदा की नई लाइन डालने का काम देर रात में भी किया जा रहा है। जिसके तहत मैनरोड़ पर दुकानों के सामने से खुदाई कर लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में इस क्षेत्र का जल संकट दूर हो जाएगा। साथ ही लोगों को नर्मदा का शुद्ध और पर्याप्त मात्रा में अच्छे प्रेशर के साथ पीने का पानी मिलने लगेगा।
क्षेत्रीय पार्षद मृदुल अग्रवाल के प्रयासों से निगम द्वारा वार्ड 63 की पॉश कॉलोनी स्नेहनगर, नवलखा कॉम्प्लेक्स, पटेल नगर, सपना संगीता रोड़ के आसपास की आधा दर्जन से ज्यादा कालोनियों और कई गलियों की नर्मदा लाइन को नवलखा मजदूर चौक के पास तैयार नई बड़ी टंकी से लाइन जोड़ने का काम किया जा रहा है ताकि इस क्षेत्र का जलसंकट दूर किया जा सके।
लाइन डालने के लिए खुदाई के बाद निगम द्वारा सपना-संगीता मेंनरोड पर दुकानों के बाहर फुटपाथ संवारने के लिए आकर्षक ब्लॉक लगाकर सौंदर्यकरण का काम भी किया जा रहा है ताकि लाइन डालने के बाद फुटपाथ की सुंदरता और खूबसूरती में किसी प्रकार की कमी नजर ना आए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




