आज राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम है। छात्रों को शाम 4.30 बजे से ही प्रवेश दिया जाएगा। राहुल गांधी मंच पर 7 बजे पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने प्राधिकरण से जगह ली है और यहां राहुल गांधी का मंच, वीआईपी मंच और डोम भी बना है। मजदूर यहां काम कर रहे हैं। कुछ मजदूरों ने बताया कि पहले भी कई सांप हमने काम करने के दौरान देखें हैं, इधर कांग्रेस ने पहले से सांप की स्थिति को भांपते हुए चार सपेरे तैनात किए हुए हैं। कल जब सांप निकला और वह वीआईपी लाउंज में पहुंचा तब उस सांप को आसानी से वहां मौजूद सपेरे ने पकड़ लिया। इधर एक सपेरे ने कहा कि यह कोबरा है, बाद में सांप को दूसरी तरफ ले जाकर छोड़ा गया। इधर पुलिस की जो शर्ते हैं उसमें सपेरे रखने की बात भी शर्त में थी और आखिरकार कल सपेरा सांप पकड़ने के काम आ गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 5 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




