मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इस घटनाक्रम को शहर के मौजूदा हालात से जोड़कर देखा। उनका कहना था कि जिस तरह कलेक्टर ने एक झटके में निगम आयुक्त को संभाल लिया, उसी तरह शहर से जुड़े कई मामलों में भी वे मार्गदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। इंदौर में खराब सड़कों समेत कई नागरिक समस्याओं को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ रहा है। ऐसे में निगम आयुक्त के लिए महापौर, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ बेहतर तालमेल जरूरी है।
D-11113/26
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




