शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

दक्ष बालक का जीता खिताब

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के चौथे दिन एनडीपीएस के दक्ष खत्री ने अंडर-15 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन…

दक्ष बालक का जीता खिताब

इंदौर। न्यू दिगंबर पब्लिक स्कूल में आयोजित तृतीय आमंत्रण अंतरविद्यालयीन 6-रेड स्नूकर टीम एवं व्यक्तिगत चैंपियनशिप के चौथे दिन एनडीपीएस के दक्ष खत्री ने अंडर-15 बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दक्ष ने श्री सत्य साईं स्कूल के सक्षम वर्मा को 2-0 से पराजित कर खिताबी जीत दर्ज की। चैंपियनशिप के अंडर-19 बालक टीम वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में भी एनडीपीएस की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। युग पटेल, पलकेश बुलानी और लक्ष्य संघतानी की टीम ने शिशुकुंज इंटरनेशनल स्कूल की टीम को 2-0 से हराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 16 अक्टूबर 2026, पृष्ठ 11