शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सिंघल ने लापरवाह अधिकारी को किया निलम्बित

जलप्रदाय प्रभारी उपयंत्री की सेवा समाप्त

निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा जोन क्रमांक 9 निरीक्षण के दौरान विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की कार्यप्रणाली को चेक किया। साथ ही शासन योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिले इस हेतु हितग्राहियों के आवेदन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राजस्व विभाग के निरीक्षण के दौरान प्रकरणों के निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा झोन कं. 9 बम्बई की चाल, न्यू देवास रोड में निवासरत रहवासियों कि घरेलु पेयजल कनेक्शन से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत संज्ञान में आने पर मौका स्थल का निरीक्षण किया गया। आयुक्त द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत झोन स्तर पर प्राप्त जलप्रदाय की शिकायत के संदर्भ में संबंधित सहायक यंत्री द्वारा त्वरित निराकरण नहीं करने पर झोन क्षेत्रान्तर्गत कार्यरत शिवराज यादव (मूलपद-उपयंत्री) प्र. सहायक यंत्री, जलप्रदाय को आवंटित कार्य के प्रति लापरवाही बरतने एवं झोन स्तर पर जलप्रदाय संबंधी प्राप्त शिकायतों के निराकरण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर विभागीय जांच संस्थित की गई। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 47 के प्रभारी उपयंत्री लालाराम मेहरा की सेवा समाप्त करते हुए हाजिरी मुक्त किया गया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें