शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
इंदौर

सिलावटपुरा में खतरनाक मकान निगम ने तोड़ा

नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा आज सुबह सिलावटपुरा में खतरनाक मकान को तोड़ दिया गया। यह मकान 50 साल से अधिक पुराना होना बताया गया है। निगम अधिकारियों ने…

नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा आज सुबह सिलावटपुरा में खतरनाक मकान को तोड़ दिया गया। यह मकान 50 साल से अधिक पुराना होना बताया गया है। निगम अधिकारियों ने कहा कि नगर निगम के पास जनसुनवाई में तथा सीएम हेल्पलाइन

के माध्यम से यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि सिलावटपुरा में रुबीना खान का मकान खतरनाक स्थिति में है। इस मकान को यदि नहीं तोड़ा जाता है तो किसी भी दिन बारिश में इस मकान के कारण कोई बड़ी घटना हो सकती है। इस शिकायत के आधार पर नगर निगम द्वारा मकान मालिक के नाम पर नोटिस जारी किया गया। इस नोटिस में मकान मालिक को मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ने के लिए कहा गया। मकान मालिक द्वारा दो बार नोटिस दिए जाने के बावजूद इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। ऐसी स्थिति में नगर निगम की टीम के द्वारा खुद ही कार्रवाई करने का फैसला लिया गया। इसके तहत आज नगर निगम द्वारा जाकर मौके पर मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ दिया गया। निगम के अधिकारियों ने बताया कि खतरनाक हिस्से के नाम पर पूरा मकान ही एक समान स्थिति में था। ऐसे में निगम की टीम के द्वारा मौके पर जाने के उपरांत मकान में रखा हुआ सामान बाहर निकलवाया गया। इसके पश्चात मकान को तोड़ने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

अभी कार्रवाई जारी रहेगी

निगम आयुक्त ने कहा है कि अभी शहर में खतरनाक मकान के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे में जिस भी मकान में नगर निगमद्वारा नोटिस दिया जाता है तो उस मकान मालिक को चाहिए कि वह स्वयं ही मकान के खतरनाक हिस्से को तोड़ लेवे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 13 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें