पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह कल सुबह अपना दो दिवसीय इन्दौर दौरा पूरा कर पुणे के लिए रवाना हो रहे थे। इधर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से इन्दौर आए, दोनों नेताओं की एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई। करीब 10 मिनट तक दोनों ने चर्चा की। सावन सोनकर को देख दिग्गी राजा ने चुटकी ली और कहा कि तुम चुनाव की तैयारी करो।
दिग्विजयसिंह कहीं पर भी मौजूद हो और किसी नेता की चुटकी ना ले ऐसा कम ही होता है। कभी खुद की पार्टी के नेताओं तो कभी दूसरी पार्टी के नेताओें पर कटाक्ष करने से नहीं चूकते है। कल विमानतल पर वे पहले पहुंचे। वे वीआईपी ाउंज में थे तभी मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए भाजपा नेताओं का आना शुरू हो गया। सावन सोनकर को देख दिग्विजयसिंह ने कहा कि सांवेर से तुलसीराम सिलावट का टिकिट भाजपा इस बार काट देगी, वहां से तैयारी करो, वह सीट जातिगत समीकरण के आधार पर भी तुम्हारे लिए है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस दोनों नेता इस पर ठहाका लगाते नजर आए। इसके बाद विधायक गोलू शुक्ला और रमेश मेंदोला की भी दिग्गी राजा से मुलाकात हुई। कुछ देर में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी एयरपोर्ट के वीआईपी ाउंज में पहुंचे जहां दोनों नेताओं का आमना-सामना हुआ। दोनों के बीच शहर में चल रहे दिग्विजयसिंह ने मुख्यमंत्री के सामने महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कहा कि रीगल तिराहा पर धरने पर बैठे वाल्मीकि समाज के निगम कर्मचारियों से आपको मुलाकात करना चाहिए, उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए। हालांकि महापौर ने भी जवाब देते हुए कहा कि यह आपके बोए हुए बीज है, हम तो नियमितीकरण की प्रक्रिया में लगे हुए है। महापौर के जवाब के बाद दोनों पक्षों में नेताओं के बीच जमकर ठहाके लगे।
आंदोलन और अन्य मुद्दों पर चर्चा राजनीतिक गलियारों में चर्चा हुई। दोेनों के बीच हुई चर्चा का विषय बन गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 3 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




