सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर

स्टेट फेंसिंग स्पर्धा में सिद्धी, माही और अतहर टॉप 10 में

सिंगरौली में आयोजित 14वीं मिनी स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में पब्लिक स्कूल, इन्दौर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में टॉप 10 में स्थान बनाकर स्कूल और इन्दौर का ना म गौरवान्वित…

स्टेट फेंसिंग स्पर्धा में सिद्धी, माही और अतहर टॉप 10 में

सिंगरौली में आयोजित 14वीं मिनी स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप में पब्लिक स्कूल, इन्दौर के खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्ग में टॉप 10 में स्थान बनाकर स्कूल और इन्दौर का ना म गौरवान्वित किया। कोच मास्टर सईद आलम ने बताया कि कक्षा पांचवीं की छात्रा सिद्धी व्यास ने बालिका ईपी इवेंट में पांचवां रैंक प्राप्त किया। वहीं कक्षा तीसरी की छात्रा माही पाल ने बालिका फॉइल इवेंट में छठवां रैंक हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में कक्षा चौथी के छात्र अतहर खान ने बालक फॉइल इवेंट में सातवां रैंक प्राप्त कर टॉप 10 में अपनी जगह बनाई। तीनों खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। कोच सईद आलम, विकास शर्मा ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें