राजस्थान के एक सांवरिया स्वयं सहायता समूह के सहयोग से शहर में करीब 7500 सीड बॉल का वितरण किया जा रहा है। यह सीड बॉल उक्त स्वयंसेवी समूह की ग्रामीण महिलाओं ने इंदौर में आकर ही तैयार किए हैं जिसमें वट, पीपल, जामुन, नीम, अश्वगंधा आदि के बीज गोबर एवं मिट्टी के मिश्रण सहित रखे गए हैं। गीता भवन में समारोह भी आयोजित किया गया। ये सभी सीड बॉल ऐसे स्थानों पर फेंके जाएँगे जो जंगल, नदी, नाले अथवा अपने आंगन प्रवीर की मौजूदगी रही। के आसपास खुली जगह पर रोपित करने के लिए दिए गए हैं। इन्हें अंकुरित करने की प्रक्रिया बहुत आसान है जिसमें इन्हें केवल किसी भी ऐसे स्थान पर रखना है जहाँ हवा पानी की आपूर्ति हो रही हो और जहाँ लोगों का आना-जाना नगण्य अथवा कम होता हो। जैसे ही इस सीड बॉल पर पानी की बूंदें गिरेंगी, मिट्टी और गोबर के मिश्रण से इस बॉल में मौजूद बीज अंकुरित होकर अपनी जगह बना लेंगे। इस तरह शहर के विभिन्न कॉलोनियों में प्रथम चरण में 2 हजार पैकेट बांटे गए हैं। चमेलीदेवी योग केंद्र के साधक इन सीड बॉल को उपयुक्त क्षेत्र में रखकर आसपास के क्षेत्र को हराभरा बनाएँगे। किशोर गोयल, राजेश बंसल, आशा जैन,
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 7 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




