न.प्र.)। आयुष विभाग द्वारा इंदौर जिले में 218 सिकल सेल एनीमिया के रोगियों को आयुष एड ऑन थैरेपी औषधियाँ वितरित की जा चुकी है इसके साथ रोगियों को सिकल सेल एनीमिया की जानकारी एवं पोषण आहार की जानकारी दी जा रही है।
इन्दौर जिले में आयुष विभाग द्वारा सिकल सेल एनीमिया के चिन्हांकित ऐसे रोगी जो कि एलोपैथी दवा का सेवन कर रहे है उन्हें आयुष संस्थाओं के माध्यम से आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदत्त सिकल सेल एनीमिया रोकथाम एवं सहायक प्रबंधन के लिए प्राप्त मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए शासकीय आयुर्वेद औषधालय आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के माध्यम से उचित चिकित्सा परामर्श के साथ विगत तीन माह से औषधियों का वितरण किया जा रहा है। डॉ. मीना भायल, डॉ. हंसा बारिया के मार्गदर्शन में डॉ. नेहा भाना, डॉ. प्रिया वर्मा, डॉ. सोनम तिवारी, डॉ. गरिमा मंडलोई, डॉ. सीमा आर्य,
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें




